सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मैच के बाद मैदान के बाहर का एक दिल छू लेने वाला पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस काव्या मारन के जेस्चर की तारीफ भी कर रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब मैच के बाद, काव्या लिफ्ट की तरफ जा रही थीं, तभी एक फैन उनके पास गुलाब लेकर आया। इस अचानक मिले तोहफे से वो हैरान रह गईं लेकिन फिर भी उन्होंने इस फैन का दिल नहीं तोड़ा और एक प्यारी सी मुस्कान और थोड़ी सी शरमाहट दिखाते हुए फूल को स्वीकार कर लिया। उनके इस जेस्चर ने सबका दिल जीत लिया।

Advertisement

अगर सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए इस मुकाबले की बात करें तो 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही और अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए।

इसके बाद कप्तान ईशान किशन ने पारी को संभाला और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 91 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उन्हें हेनरिक क्लासेन का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 26 गेंदों में 40 रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 88 रन की अहम साझेदारी हुई। अंतिम ओवरों में नितीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों में 28 रन और सलिल अरोड़ा ने 13 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाकर टीम को 20 ओवर में 216 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचाया।राजस्थान रॉयल्स के लिए गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए, जबकि संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग को 1-1 सफलता मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score

217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने पहली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को आउट किया और उसी ओवर में ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को भी पवेलियन भेजकर टीम को बैकफुट पर ला दिया। हाल ये था कि राजस्थान का स्कोर 3 ओवर में 5 विकेट पर 9 रन हो गया था। इसके बाद डोनोवन फरेरा और रविंद्र जडेजा ने 118 रन की साझेदारी कर कुछ उम्मीद जगाई। फरेरा ने 44 गेंदों में 69 रन और जडेजा ने 32 गेंदों में 45 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होते ही टीम की उम्मीदें खत्म हो गईं और पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार