भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला पहला टेस्ट मैच बारिश की वजह से देरी से शुरू होगा। फैंस इस मैच को देखने के लिए भारी गिनती में चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहुंचे हुए थे लेकिन भारी बारिश ने खेल बिगाड़ दिया लेकिन इस बीच फैंस ने चिन्नास्वामी स्टेडियम की पोल भी खोलकर रख दी।

Advertisement

फैंस ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं जिनमें देखा जा सकता है कि स्टेडियम की सीटें काफी खराब स्थिति में हैं और इन पर बैठना मुमकिन नहीं है। इन वीडियोज़ में चिन्नास्वामी स्टेडियम की सीटें धूल और पक्षियों के मल से भरी हुई हैं। कथित तौर पर टेस्ट के लिए टिकटों की कीमत 600 रुपये से शुरू होकर 7,500 रुपये तक है। टिकट की कीमत प्रशंसक द्वारा चुनी गई स्थिति और स्टैंड के आधार पर 600, 1200, 2000, 2500 और 7500 रुपये हैं।

Advertisement

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट बारिश के कारण शुरू नहीं हो पाया है। न केवल टॉस में देरी हुई, बल्कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में जल्दी लंच लेने के निर्णय के कारण पूरा पहला सत्र धुल गया। मौसम की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह के समय बारिश की संभावना कम है, दोपहर के सत्र में बारिश के कारण व्यवधान की आशंका है, जिसके परिणामस्वरूप पहले दिन का खेल जल्दी समाप्त हो सकता है। खेल के पांच दिनों में और अधिक बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

ये सीरीज भारत के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि वो अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने से तीन जीत दूर हैं। सीरीज में वाइटवॉश का मतलब होगा कि भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगा और फिर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को अगर हार भी मिलती है तो भी वो ज्यादा चिंतित नहीं होंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार