पार्ल में खेले जा रहे पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 297 रनों का लक्ष्य रखा है। हालांकि, 18वें ओवर तक अफ्रीकी टीम 68/3 थी लेकिन भारतीय गेंदबाज स्थिति का फायदा उठाने में नाकाम रहे और मैचो को हाथों से खिसकने दिया। अफ्रीकी पारी के अंत के बाद फैंस काफी भड़के हुए नजर आए और इसके पीछे की वजह रही केएल राहुल की कप्तानी।

Advertisement

अफ्रीकी टीम के लिए टेम्बा बावुमा (110) ने धैर्यपूर्वक शतक बनाकर अपनी टीम को फ्रंट से लीड किया और इस धीमी पिच पर दक्षिण अफ्रीका को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। लेकिन इस स्कोर तक अफ्रीकी टीम को पहुंचाने में राहुल की कप्तानी का रोल भी अहम रहा। उन्होंने कुछ ऐसे फैसले लिए जिनसे ना सिर्फ दिग्गज बल्कि फैंस भी हैरान रह गए।

Advertisement

सबसे बड़ी चूक जो फैंस ने पकड़ी वो ये थी कि वेंकटेश अय्यर को ऑलराउंडर के रूप में शामिल किया गया लेकिन उनसे एक भी ओवर गेंदबाज़ी नहीं कराई गई। ऐसे में फैंस राहुल की जमकर क्लास लगा रहे हैं जबकि पारी का आखिरी ओवर शार्दुल ठाकुर से कराया गया और उस ओवर में भी अफ्रीकी बल्लेबाज़ों ने जमकर रन लूटे।

ये कुछ कारण थे जिनके चलते फैंस राहुल की कप्तानी पर सवाल उठा रहे हैं। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार