2019 वर्ल्ड कप से लाइमलाइट में आए ऑलराउंडर विजय शंकर को एक बार फिर से फैंस ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के इस ऑलराउंडर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वो जैक्स कैलिस या शेन वॉटसन की तरह बन सकते हैं। अब उनके इस बयान के बाद उन्हें फैंस जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

शंकर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा था, "मैं एक ऑलराउंडर हूं, लेकिन मैं अपनी बल्लेबाजी के लिए जाना जाता हूं। इसलिए सिर्फ इसलिए कि मैं एक ऑलराउंडर हूं, ऐसा नहीं होना चाहिए कि मुझे केवल नंबर 6 या 7 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।"

Advertisement

आगे बोलते हुए विजय शंकर ने कहा था, "मैं जैक्स कैलिस या शेन वॉटसन जैसा बनना चाहता हूं। वो पारी की शुरुआत करते हैं या नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हैं और गेंदबाजी भी करते हैं। यह कोई मजबूरी नहीं है कि किसी ऑलराउंडर को नंबर 6-7 पर बल्लेबाजी करनी पड़े। अगर मैं टॉप पर रन बना सकता हूं और विकेट ले सकता हूं, तो यह टीम के लिए भी अच्छा है, है ना?” 

अब शंकर के इस बयान के बाद फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक फैन ने तो ये तक कह दिया कि शंकर के बल्ले से ज्यादा उनका मुंह चलता है। आइए देखते हैं कि फैंस उन्हें लेकर कैसे रिएक्शन दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार