29 दिसंबर। गेंद से शानदार प्रदर्शन करने के बाद आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने बल्ले से बेहतरीन पारी खेल यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में जारी तीसरे टेस्ट मैच में भारत की जीत को एक दिन के लिए टाल दिया।  देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

भारत ने मेजबान आस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 399 रनों का लक्ष्य रखा है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 258 रन बना लिए हैं।  भारत को जीत के लिए दो विकेटों की दरकार है तो वहीं आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 141 रन चाहिए। 

भारत ने एक समय आस्ट्रेलिया के सात विकेट 176 रनों पर ही गिरा दिए थे, लेकिन कमिंस ने पहले मिशेल स्टार्क (18) के साथ आठवें विकेट के लिए 39 और फिर नाथन लॉयन (नाबाद 6) के साथ नौवें विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी कर भारत की जीत के इंतजार को एक दिन के लिए बढ़ा दिया। कमिंस 103 गेंदों का सामना कर चुके हैं जिनमें से उन्होंने पांच पर चौके तो एक पर छक्का मारा है। 

Advertisement

आपको बता दें पैट कमिंस ने जिस तरह से बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों को विकेट लेने से रोक दिया उससे क्रिकेट फैन्स को इंग्लैंड खिलाड़ी सैम कुरेन की याद आ गई।

इंग्लैंड दौरे पर भी भारतीय गेंदबाजों को पुछल्ले बल्लेबाजों ने खुब परेशान किया था यहां देखिए फैन्स का ट्विट ►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार