5 सितंबर। पीठ की तकलीफ के कारण स्थायी कप्तान विराट कोहली ने अपना नाम एशिया कप 2018 से वापस ले लिया है। ऐसे में भारतीय टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा एशिया कप में करेंगे।
Advertisement
इस बात से रोहित शर्मा के फैन्स काफी खुश है लेकिन वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा की एक गलत हरकत के कारण विराट कोहली के फैन्स खासा नाराज हो गए हैं।
आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने विराट कोहली को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अऩफॉलो कर दिया है। रोहित शर्मा के द्वारा ऐसी हरकत से कोहली के फैन्स काफी खफा है और ट्विटर पर कई तरह के ट्विट कर रहे हैं।
हालांकि इस बारे में रोहित शर्मा ने कोई सफाई नही है। कई लोगों का मानना है कि किसी को फॉलो और अनफॉलो करना किसी व्यक्ति की पर्सनल च्वाइस होती है। ऐसे में हमें ये नहीं सोचना चाहिए कि रोहित ने ऐसा जाबूझ कर कोहली के साथ किया है।