ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे मैच के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपको अंदाजा हो जाएगा कि फैंस रोहित शर्मा के लिए कितने दीवाने हैं। ये भारतीय स्टार बैट्समैन जैसे ही टीम इंडिया को जीत दिलाने के बाद सिडनी क्रिकेट ग्राउंड से बाहर निकलता है तो फैंस उनके जाते हुए ज़ोरदार तालियों के बीच नारेबाजी करते हैं।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पवेलियन से बाहर निकलते समय, रोहित भी फैंस की तरफ हाथ हिलाते हैं और पूरी सीरीज़ में उनके अटूट सपोर्ट के लिए दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो रोहित शर्मा औऱ विराट कोहली की धमाकेदार पारी और हर्षित राणा की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने ने शनिवार (25 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट  से हरा दिया। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। 

भारतीय टीम को जीत के लिए 237 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 38.3 ओवर में 1 विकेट गवाकर ही हासिल कर लिया। भारत के लिए टॉप स्कोरर रहे रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 33वां और इंटरनेशनल क्रिकेट का 50वां शतक जड़ते हुए 125 गेंदों में नाबाद 121 रन की पारी खेली, जिसमे उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं कोहली ने सीरीज में अपना रनों का खाता खोलते हुए 81 गेंदों में 7 चौकों की बदौलत नाबाद 74 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 138 रनों की नाबाद साझेदारी की। 

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत अच्छी रही और पहेल विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी हुई। कप्तान मिचेल मार्श ने 50 गेंदों में 41 रन और ट्रैविस हेड ने 25 गेंदों में 29 रन की पारी खेली। टॉप स्कोरर रहे मैट रैनशॉ ने 58 गेंदों में 56 रन बनाए औऱ अपने करियर का पहला अर्धशतक लगाया। मैथ्यू शॉर्ट ने 30रन, एलेक्स कैरी ने 24 रन और कूपर कोनोली ने 23 रन का योगदान दिया। जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने 46.4 ओवर में 236 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार