टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के स्टार फील्डर ग्लेन फिलिप्स से एक अहम कैच छूट गया। डेविड मिलर हवा में शॉट खेल बैठे थे, लेकिन डीप से दौड़ते हुए आए फिलिप्स गेंद को थाम नहीं पाए। अपनी फील्डिंग के लिए मशहूर फिलिप्स का इस तरह कैच टपकाना उनके फैंस को हैरान कर गया।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल बुधवार (4 मार्च) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती झटकों के बाद साउथ अफ्रीका संभलने की कोशिश कर रहा था और पारी का 10वां ओवर चल रहा था। ओवर की पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र की गेंद पर डेविड मिलर ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग गड़बड़ा गई और गेंद हवा में ऊंची चली गई। डीप एक्स्ट्रा कवर से ग्लेन फिलिप्स लंबी दौड़ लगाते हुए लॉन्ग ऑन की दिशा में आए। आमतौर पर ऐसे मौकों पर फिलिप्स से गलती की उम्मीद नहीं होती, लेकिन इस बार गेंद उनके हाथों से फिसल गई और मिलर को जीवनदान मिल गया।

हालांकि उसी ओवर की आखिरी गेंद पर मिलर फिर बड़ा शॉट खेलने गए और इस बार लॉन्ग ऑन पर डेरिल मिचेल ने आसान कैच पकड़ लिया। मिलर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। फिलिप्स ने जरूर चैन की सांस ली होगी, लेकिन उन्हें कैच छोड़ देख कुछ पल के लिए उनके फैंस जरुर हैरान हो गए थे।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका एक समय 77 रन पर 5 विकेट गवा दिए थे। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को यानसेन ने छठे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। स्टब्स 29 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन यानसेन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर नाबाद 55 रन जड़ दिए और टीम को 20 ओवर में 169 रन तक पहुंचा दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार