मुंबई, 15 जनवरी| मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का विरोध करने वाले संदेशों के साथ टी-शर्ट पहने हुए लोगों को देखा गया। दर्शकों के बीच इस तरह की टी-शर्ट पहने लोगों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन टी-शर्ट पर अलग-अलग वाक्य लिखे हुए थे। इन पर लिखा था, "नो एनआरसी, एनपीआर एंड सीएए/कोई एनआरसी, एनपीआर और सीएए नहीं।"

Advertisement

इसके बाद सामने आए वीडियो में स्टेडियम में मौजूद निजी सुरक्षा गार्ड इन प्रशंसकों से कथित तौर पर बात करते नजर आए।

Advertisement

कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि गाडरें ने प्रशंसकों को ऐसे कपड़े पहनने की अनुमति नहीं दी जो काले रंग के थे।

पत्रकार राहुल देसाई ने ट्वीट किया, "मैं आज वानखेड़े स्टेडियम में हूं। काले रंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है चाहे वह टी शर्ट हो, कैप या कुछ भी क्योंकि यह विरोध का प्रतीक है। कई दर्शकों को कथित तौर पर टी शर्ट और कैप बदलने के लिए मजबूर किया गया और उन्हें गेट पर जब्त कर लिया गया।"

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए), प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के खिलाफ देश में काफी समय से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

बीते कुछ दिनों में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के कई छात्र इन मुद्दों पर सड़क पर उतर चुके हैं। प्र्दशनकारी सीएए को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। सीएए 10 जनवरी को अधिसूचित किया गया था। यह कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 तक धार्मिक तौर पर उत्पीड़ित होकर भारत में आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करता है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार