टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और अभिनेत्री प्राची सिंह (Prachi Singh) के लिंकअप की खबरें बीते दिनों मीडिया में काफी वायरल हुई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो पृथ्वी शॉ लंबे टाइम से प्राची सिंह को डेट कर रहे हैं। इस बीच प्राची ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके बाद फैंस पृथ्वी शॉ का नाम लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

प्राची सिंह ने बॉलीवुड एकट्रेस बिपासा बसु की फिल्म के एक पॉपुलर गाने ‘बिल्लो रानी’ पर जबरदस्त डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस गाने पर डांस करते हुए प्राची सिंह बला की खूबसूरत लग रही हैं। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद तो कर रहे हैं लेकिन वह पृथ्वी शॉ के मजे भी ले रहे हैं।

Advertisement

एक यूजर ने लिखा, 'सबसे पहले पृथ्वी भाई ही लाइक करते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह डांस पृथ्वी शॉ को डेडिकेटेड है, पृथ्वी भाई सबसे अलग और सबसे खास हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लगता है पृथ्वी शॉ यहां से ही डांस स्टेप सीखा है वो वायरल वीडियो वाला।'

बता दें कि प्राची सिंह को कलर्स टीवी के शो 'उड़ान' में वंशिका शर्मा की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। इस शो के जरिए एक्ट्रेस ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। प्राची सिंह इंडस्ट्री में अभी काफी नई हैं फिलहाल उनके पास टीवी से जुड़े कई अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं जिनपर वह काम करने वाली हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार