भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच डबलिन में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया लेकिन जब फैंस ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर गौर किया तो उन्हें संजू सैमसन का नाम नजर नहीं आया और कई फैंस इससे नाराज हो गए। इन गुस्साए फैंस ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा व्यक्त किया।

Advertisement

संजू के फैंस ने ऋषभ पंत के साथ बीसीसीआई को भी ट्रोल किया। टीम इंडिया ने डबलिन में होने वाले टी20 मैच के लिए ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव और दिनेश कार्तिक को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है लेकिन संजू सैमसन को बेंच पर बिठाया गया है। संजू ने आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज और कप्तान दोनों के रूप में शानदार काम किया था।

Advertisement

ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले संजू को कम से कम आयरलैंड के खिलाफ तो दो मैच मिलेंगे लेकिन फिलहाल ऐसा भी नहीं होता दिख रहा है। संजू ने आखिरी बार भारत के लिए फरवरी 2022 में एक टी20 मैच और जुलाई 2021 में एक वनडे मैच खेला था। तब से उन्हें राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में फैंस का गुस्सा कहीं न कहीं जायज भी है।

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार