लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि इंग्लैंड के बल्लेबाज़ सिर्फ 110 रनों पर ही घुटने टेक गए। भारतीय गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने मिलकर ऐसा कहर बरपाया कि इंग्लैंड को संभलने का मौका ही नहीं मिला। इस मैच को जीतने और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने के लिए 111 रनों का लक्ष्य मिला।

Advertisement

पहले वनडे मैच की शुरुआत से पहले कई क्रिकेट पंडितों का मानना था कि इंग्लैंड की टीम पहले वनडे मैच में 400 रन भी बना सकती है और उन क्रिकेट पंडितों में माइकल वॉन का नाम भी शामिल था। माइकल वॉन ने पहले वनडे से पहले कहा था कि अगर इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ भी 400 रन बना दे तो मुझे कोई हैरानी नहीं होगी।

Advertisement

ऐसे में अब इंग्लैंड की टीम का जो हाल भारत ने किया है उसके बाद ना सिर्फ माइकल वॉन बल्कि पूरी इंग्लिश टीम का जमकर मज़ाक उड़ रहा है। कई फैंस तो माइकल वॉन को ट्रोल करते हुए उनके काफी मीम्स बना रहे हैं और कई फैंस तो ट्विटर पर जमकर इंग्लैंड को ट्रोल कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से इस इंग्लिश टीम का मज़ाक उड़ा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार