आईपीएल के 9वें मुकाबलें में जब टॉस के समय सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने यह कहा कि टीम के प्लेइंग इलेवन में उन्होंने टी नटराजन को जगह नहीं दी है। वॉर्नर ने नटराजन सहित कुल 4 बदलाव किए है तो फैंस का गुस्सा सनराइजर्स हैदराबाद मैनेजमेंट पर फूटा।

Advertisement

ट्वीटर पर फैंस ने नटराजन के लिए बोलते हुए कहा कि हो सकता है कि पिछले मुकाबलें हैदराबाद को आरसीबी के हाथों करारी हार मिली थी इसलिए नटराजन सहित टीम में एक साथ इतने बदलाव हुए है। पिछले साल नटराजन ने आईपीएल में गेंदबाजी से कहर बरपाया था और उन्हें तब से यॉर्कर स्पेशलिस्ट का दर्जा मिल गया है।

इस साल भी नटराजन ठीक-ठाक ही गेंदबाजी करा रहे थे लेकिन अचानक उनके टीम से बाहर चले जाने के बाद सभी चौंक गए।

Advertisement

मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए कहा कि खलील अहमद की जगह नजराजन को लाना थोड़ा हैरानी भरा फैसला है।

एक फैन ने लिखा कि अगर हैदराबाद जैसी टीम एकसाथ 4 बदलाव करती है तो समझ लो कि बहुत ही खराब स्थिति है।

एक अन्य फैन ने लिखा कि लगता है सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पागल हो गई।

Advertisement

एक फैन ने लिखा कि खलील अहमद को खेलाने के लिए नटराजन को बाहर निकाल देंगे ये कभी सोचा नहीं था।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार