इंग्लैंड ने हेडिंग्ले टेस्ट में भारत को पारी और 76 रन से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। इस टेस्ट के चौथे दिन पहले ही सेशन में भारतीय टीम ने 63 रन पर अपने आठ विकेट खो दिए और पूरी टीम 278 रन पर ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

इस टेस्ट में बेशक टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा लेकिन फैंस को एक बड़े सवाल का जवाब भी मिल गया जिसको लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर बवाल होता था। ये सवाल था क्या रोहित और विराट के बीच कुछ अनबन चल रही है या नहीं।

Advertisement

इस सवाल का जवाब फैंस को तब मिला जब मोहम्मद शमी ने 108वें ओवर में जॉनी बेयरस्टो को 29 रन पर आउट कर दिया। शमी की गेंद पर विराट ने स्लिप्स में बेयरस्टो  कैच लपका और जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। इस दौरान विराट को भागकर रोहित शर्मा के साथ विकेट का जश्न मनाते देखा गया जो उनके बगल में ही खड़े थे। दोनों के बीच का यह पल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है।

पिछले काफी समय से कोहली और शर्मा के बीच संभावित अनबन की खबरें आ रही थी लेकिन इस तस्वीर को देखने के बाद ये अफवाहें भी समाप्त हो गई। सोशल मीडिया पर फैंस उन लोगों को ट्रोल कर रहे हैं जो इन दोनों खिलाड़ियों के बीच अनबन की खबरों पर विश्वास करते थे। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से अनबन की खबरों पर विश्वास करने वालों को ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार