ऑलराउंडर विजय शंकर के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां सीज़न किसी बुरे सपने की तरह गुज़र रहा है। उनके बल्ले से रन बिल्कुल भी नहीं निकल रहे हैं और यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उन्हें अक्सर ट्रोल भी किया जाता रहा है। गुजरात टाइटंस ने उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया और युवा खिलाड़ी साईं सुदर्शन को बाहर कर दिया गया।

Advertisement

ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे थे कि चोट के बाद वापसी कर रहे शंकर इस बार खुद को साबित करने के लिए बेताब होंगे लेकिन एक बार फिर वो बल्ले से फ्लॉप रहे और फैंस ने उन पर जमकर भड़ास निकालनी शुरू कर दी। शंकर नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और खराब शॉट खेलकर कुलदीप सेन की गेंद पर पवेलियन चले गए। आउट होने से पहले उन्होंने सात गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाए।

Advertisement

हालांकि, इससे पहले विजय शंकर की जगह टीम में शामिल किए गए साईं सुदर्शन ने अच्छा प्रदर्शन किया था और फैंस उनकी बल्लेबाज़ी से काफी प्रभावित भी हुए थे लेकिन शंकर के फ्लॉप शो ने फैंस का पारा फिर से बढ़ा दिया। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से विजय शंकर पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार