India v Bangladesh 1st Test Twitter Reactions: भारतीय क्रिकेट टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच पर अपनी पकड़ मज़बूत कर ली है। दूसरे दिन के अंत तक भारत ने दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं और पहली पारी की भारी भरकम बढ़ते के चलते भारतीय टीम की कुल बढ़त 308 रनों की हो गई है। 

Advertisement

अब यहां से बांग्लादेश के लिए ये टेस्ट मैच बचाना असंभव सा नजर आ रहा है क्योंकि 3 दिन का खेल अभी और बाकी है और भारतीय टीम 308 रनों की बढ़त पहले ही हासिल कर चुकी है। बांग्लादेश की इस टेस्ट में खस्ता हालत देखकर सोशल मीडिया पर फैंस भी काफी मज़े ले रहे हैं। कुछ फैंस तो ये तक कह रहे हैं कि बांग्लादेश को दो दिन के अंदर ही पाकिस्तान की याद आ गई।

Advertisement

जबकि कुछ फैंस अश्विन के मीम्स बनाकर भी शेयर कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि सोशल मीडिया पर फैंस किस तरह से बांग्लादेश के मजे ले रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार