टीम इंडिया के आयरलैंड दौरे के लिए कई नए खिलाड़ियों को भारतीय T20 टीम में शामिल किया गया है लेकिन इस टीम से पृथ्वी शॉ का नाम नदारद है जिसको लेकर फैंस काफी नाखुश हैं। आयरलैंड में होने वाले दो टी-20 मैचों में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखेंगे। इस टीम में संजू सैमसन और राहुल त्रिपाठी को भी मौका दिया गया है।

Advertisement

जहां कई लोगों ने सैमसन और त्रिपाठी को मौका दिए जाने से काफी खुश हैं, वहीं कुछ फैंस ऐसे भी हैं जिन्हें लगता है कि पृथ्वी शॉ ने बहुत मेहनत की है और उन्हें भी आयरलैंड दौरे पर मौका दिया जाना चाहिए था। सोशल मीडिया पर फैंस काफी नाखुश हैं और वो पृथ्वी के समर्थन में आवाज़ उठा रहे हैं। कई लोगों का मानना ​​​​है कि पृथ्वी शॉ को भारत के टी 20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने का एक मौका मिलना चाहिए था।

Advertisement

शॉ ने आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 15 मैचों में 159.13 की चौंकाने वाली स्ट्राइक रेट से 479 रन बनाए थे। हालांकि 22 वर्षीय शॉ आईपीएल 2022 सीज़न में बीमारी से पीड़ित थे, फिर भी वो 10 मैचों में 152.97 के स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाने में सफल रहे।

ऐसे में कहीं न कहीं उन्हें मौका दिया जा सकता था लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें बिल्कुल ही नज़रअंदाज़ कर दिया जिससे फैंस काफी भड़के हुए दिखे। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से अपनी नाराजगी दिखा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार