24 अक्टूबर, मोहाली (CRICKETNMORE)। विराट कोहली ने मोहाली वनडे में अपने वनडे करियर का 26वां शतक जमाया। कोहली ने ऐसा कारनामा174 मैच के 166वीं पारी में अंजाम दिया।

रन मशीन विराट कोहली ने रचा वन डे क्रिकेट का नया इतिहास

Advertisement

ऐसा करते ही कोहली ने आखिरकार सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सचिन ने अपने वनडे करियर में 26वां शतक 247वीं पारी में पूरे किए थे।

वीडियो: धोनी और कोहली ने जसप्रीत बुमराह के साथ किया ऐसा हैरान करने वाला बर्ताव

Advertisement

इसके अलावा पोटिंग ने 26 शतक वनडे करियर में 286 पारी में बनाए थे तो साथ ही जयसूर्या के नाम वनडे करियर में 26 शतक 402 पारी में करने का रिकॉर्ड था। इसके अलावा कोहली घरेलू मैदान पर सबसे तेज 3000 रन बनानें वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। कोहली ने 63 वनडे पारियों में 3000 रन अपने घरेलू मैदान पर पूरे किए हैं। आपको बता दें इससे पहले भारत के तरफ से अपने घरेलू मैदान पर सबसे तेज 3000 रन बनानें का रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम था। गांगुली ने 70 पारी में इस अनोखे रिकॉर्ड को अपने नाम किया था। 

OMG: एमएस धोनी ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

ऐसे में अब कोहली वनडे क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाज बन गए हैं। इसी रफ्तार के  साथ कोहली आगे भी रन बनाते रहे तो वो दिन दूर नहीं जब कोहली सचिन के वनडे में बनाए 49 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दें।

सचिन तेंदुलकर के इस खास रिकॉर्ड को तोड़कर कोहली वनडे में रचेंगे इतिहास

मोहाली में खेले गए वनडे में कोहली 154 रन बनाकर नॉट आउट रहे। भारत ने यह मैच 7 विकेट से अपने नाम कर लिया है और सीरीज में 2- 1 से आगे हो गया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार