18 नवंबर। गयाना। स्मृति मंधाना (83) के बाद स्पिन गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला टीम ने शनिवार को प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए टी-20 विश्व कप के ग्रुप-बी के अपने आखिरी मैच में आस्ट्रेलिया को 48 रनों से हरा दिया। 

Advertisement

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मंधाना की आतिशी पारी के दम पर 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। यह भारत का खेल के सबसे छोटे प्रारुप में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर भी है।

Advertisement

आपको बता दें इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की यह पहली हार है। भारतीय टीम ने ऑलराउंड परफॉर्मेंस का कमाल दिखाकर ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को पटखनी देने में सफल रही है।

स्मृति मंधाना को उनके शानदार 55 गेंद पर 83 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। स्मृति मंधाना ने केवल 31 गेंद पर अर्धशतक जमाकर हरमनप्रीत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

गौरतलब है कि हरमनप्रीत ने इसी टूर्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल 33 गेंद पर अर्धशतक जमाकर महिला टी-20 में भारत की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में स्मृति मंधाना ने 31 गेंद पर अर्धशतक जमाकर हरमनप्रीत कौर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार