मुंबई, 15 जनवरी| पहले वनडे में भारत को उसके ही घर में 10 विकेट से मात देने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने अपने गेंदबाजों की तारीफ की और कहा कि मध्य के ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों को रोकने से टीम को फायदा हुआ। भारत का शीर्ष क्रम एक बार फिर चला लेकिन मध्यक्रम ने एक बार फिर निराश किया। 

Advertisement

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 74 और नंबर-3 पर खेलने आए केएल राहुल ने 47 रनों की पारी खेली और दूसरे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी की। मध्य के ओवरों में भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और टीम 49.1 ओवरों में 255 रनों पर ढेर हो गई।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट खोए यह लक्ष्य हासिल कर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।

फिंच ने मैच के बाद माना कि राहुल और धवन अगर टिके रहते तो भारतीय टीम बड़ा स्कोर कर जाती।

फिंच ने कहा, "मुझे लगता है कि मध्य के ओवरों में हमारे गेंदबाजों ने जिस तरह से वापसी की उसने हमारी जीत में अहम भूमिका निभाई। राहुल और धवन जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे, उससे भारत बड़ा स्कोर कर सकता था। हमने जिस तरह से वापसी की, उस पर गर्व है।"

फिंच ने कहा कि भारत को भारत में हराने का अहसास अलग होता है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि हम फील्िंडग में और सुधार कर सकते हैं। मैदान थोड़ा गीला था। जब भी आप भारत को भारत में हराते हैं तो यह विशेष अहसास होता है।"

वॉर्नर के बारे में कप्तान ने कहा, "वह शानदार खिलाड़ी हैं। वह लंबे समय से रुक नहीं रहे हैं। यह उनका 18वां शतक था, 10 शतक तो उन्होंने बीते दो-तीन साल में लगाए हैं।"

फिंच ने कहा कि भारतीय टीम वापसी का दम रखती है। उन्होंने कहा, "भारत वापसी करेगा क्योंकि उनके पास सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से कुछ खिलाड़ी हैं। इसलिए हमें अपने खेल के शीर्ष पर रहना होगा।"

Advertisement

सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को राजकोट में खेला जाएगा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार