इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने इंडियन प्रीमियर लीग में धीमी ओवर गति के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन पर जुर्माना लगाए जाने पर संतोष व्यक्त किया।

Advertisement

पीटरसन ने कहा कि टी20 क्रिकेट में देरी के लिए कोई जगह नहीं है क्योंकि यह एक मनोरंजन पैकेज है और इसमें छेड़छाड़ मंजूर नहीं।

Advertisement

बेटवे डॉट कॉम पर अपने ब्लॉग पर पीटरसन ने लिखा, यह खिलाड़ियों के लिए एक महान संदेश है कि रोहित शर्मा और इयोन मोर्गन पर इस सप्ताह धीमी गति से अधिक दरों के लिए जुर्माना लगाया गया। टी20 क्रिकेट एक मनोरंजन पैकेज है। इसमें चौके, छक्के, विकेट और मिसफिल्ड सभी के लिए जगह है लेकिन नाहक देरी के लिए नहीं। दर्शकों को ये सभी तीन घंटे के भीतर चाहिए लहोता है।

पीटरसन ने आगे लिखा, मुझे याद है कि जब मैंने पहली बार 2004 में टी20 मैच खेले थे तो स्कोरबोर्ड पर टाइमर लगा था और आपको समय से अपने ओवर पूरे करने थे। इसमें कोई समझौता नहीं हो सकता था।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार