लंदन, 2 जून (CRICKETNMORE)| मुश्फिकुर रहीम (78) और शाकिब अल हसन (75) के अर्धशतकों की मदद से बांग्लादेश ने रविवार को जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप-2019 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 331 रनों का लक्ष्य रखा।

Advertisement

वर्ल्ड कप और वनडे में बांग्लादेश का अब तक का यह सबसे बड़ा स्कोर है। वनडे में बांग्लादेश का पिछला सबसे बड़ा स्कोर छह विकेट पर 329 रन का था, जो उसने 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ ढाका में बनाया था। 

Advertisement

द ओवल मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश को तमीम इकबाल (16) और सौम्य सरकार (42) ने पहले विकेट के लिए 8.2 ओवरों में 60 रन की साझेदारी अच्छी शुरूआत दी। 

टीम ने इसके बाद 75 के स्कोर पर सरकार का भी विकेट गंवा दिया। इकबाल ने 29 गेंदों पर दो चौके और सरकार ने 30 गेंदों पर नौ चौके लगाए। 

एक के बाद एक लगातार दो विकेट खोने के बाद अनुभवी बल्लेबाज शाकिब और मुश्फिकुर ने तीसरे विकेट के लिए 142 रन की शानदार साझेदारी कर बांग्लादेश को मजबूत स्कोर की अग्रसर कर दिया।

 

 हालांकि टीम ने इसके बाद अगले 33 रनों के अंदर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए। इन विकेटों में शाकिब और मुश्फिकुर के अलावा मोहम्मद मिथुन (21) के भी विकेट शामिल हैं। 

Advertisement

शाकिब का यह 43वां अर्धशतक था। उन्होंने 84 गेंदों की पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, मुश्फिकुर का यह 34वां अर्धशतक था। उन्होंने 80 गेंदों की पारी में आठ चौके जड़े। मिथुन ने 21 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। मुश्फिकुर 43वें ओवर में आउट हुए। 

इसके बाद महमुदूल्लाह (नाबाद 46) और मोसद्दक हुसैन (26) ने छठे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी बांग्लादेश को 300 के पार पहुंचा दिया। 

महमुदूल्लाह ने 33 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का चौका जबकि हुसैन ने 20 गेंदों पर चार चौके लगाए। मेहदी हसन ने तीन गेंदों पर नाबाद पांच रन में एक चौका लगाया। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका की ओर से एंडिले फेहलुकवायो, अपना 100वां वनडे मैच खेल रहे इमरान ताहिर और क्रिस मोरिस ने दो-दो विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार