IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। फिल एलन ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए तूफानी शुरुआत दिलाई, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने भी शानदार अर्धशतक जड़ा।
आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला शनिवार (16 मई) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को सलामी बल्लेबाज फिल एलन ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई। फिल एलन ने सिर्फ 35 गेंदों में 4 चौके और 10 छक्कों की मदद से 93 रन की तूफानी पारी खेली। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने मोर्चा संभाल लिया और शानदार बल्लेबाजी करते हुए अंत तक टिके रहे। रघुवंशी ने 44 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।
उन्हें कैमरून ग्रीन का भी शानदार साथ मिला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 53 गेंदों में नाबाद 108 रन की शतकीय साझेदारी हुई। ग्रीन ने 28 गेंदों में नाबाद 52 रन की तेज पारी खेली। इन पारियों के चलते टीम ने 247 रन का पहाड़ खड़ा किया।
गुजरात टाइटंस के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और साई किशोर ही 1-1 विकेट ले पाए।
टीमें इस मैच के लिए
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लइंग XI): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिल एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: रोवमन पॉवेल, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, मथीशा पथिराना, वैभव अरोड़ा।
Also Read: LIVE Cricket Score
गुजरात टाइटंस (प्लइंग XI): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, साई किशोर।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल तेवतिया, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स।