Fastest To 5000 Runs In T20 Cricket: न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलन (Finn Allen) ने मंगलवार (10 फरवरी) को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। एलन ने 50 गेंदों में नाबाद 84 रन, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के जड़े।

Advertisement

इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही उन्होंने खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे कर लिए।

Advertisement

एलन गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 5000 टी-20 रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। वह 2854 गेंदों में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। उन्होंने इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2898 गेंदों में 5000 टी-20 रन पूरे किए थे।

सबसे कम गेंदों में 5000 टी-20 रन

फिन एलन- 2854 गेंद

अभिषेक शर्मा- 2898 गेंद

Advertisement

आंद्रे रसेल- 2942 गेंद

टिम डेविड- 3127 गेंद

विल जैक्स- 3196 गेंद

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से हरा दिया और यह कीवी टीम की लगातार दूसरी जीत है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। जिसमें कप्तान मुहम्मद वसीम ने 45 गेंदों में 66 रन और अलीशान शराफू ने 47 गेंदों में 55 रन बनाए।

कीवी टीम के लिए मैट हेनरी ने 2 विकेट, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन,कप्तान मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 15.2 ओवर में बिना कोई विकेट गवाए जीत हासिल कर ली। यह टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। एलन के अलावा टिम सेफर्ट ने 42 गेंदों में नाबाद 89 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार