बिग बैश लीग 2024-25 का आगाज़ हो चुका है और पर्थ में खेले गए पहले मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स ने मेलबर्न स्टार्स को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। इस पहली ही मैच में न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ी आपस में भिड़ते हुए दिखे। दरअसल, तेज गेंदबाज एडम मिल्ने मेलबर्न स्टार्स के लिए खेल रहे थे और ओपनर फिन एलन पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए खेल रहे थे।

Advertisement

जब स्कॉर्चर्स की टीम 147 रनों का पीछा करने उतरी तो एलन ने पारी की पहली ही गेंद पर मिल्ने को लंबा छक्का मार दिया। हालांकि, इसके बाद अगली ही गेंद पर एलन फिर छक्का लगाने के लिए गए और मिल्ने ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया और जैसे ही मिल्ने ने एलन को बोल्ड किया उनका सेलिब्रेशन देखने लायक था।

Advertisement

ये घटना दूसरी पारी के पहले ओवर की पहली गेंद पर घटित हुई जब फिन एलन ने अपने BBL डेब्यू का जश्न एडम मिल्ने की गेंद पर लेग साइड की तरफ एक बड़ा छक्का लगाकर मनाया। अगली गेंद पर मेलबर्न स्टार्स के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने पर दबाव था लेकिन उन्होंने इस दबाव के बावजूद एलन को चारों खाने चित्त करते हुए क्लीन बोल्ड कर दिया। एलन को बोल्ड करते ही मिल्ने खुशी से हवा में उछल पड़े और अपने साथी को एक अग्रेसिव सेंड ऑफ भी दिया।

इस मैच की बात करें तो मेलबर्न स्टार्स के कप्तान मार्कस स्टोइनिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उनकी पूरी टीम ने 20 ओवरों में 146-9 रन बनाए। स्टोइनिस ने खुद 33 गेंदों में 37 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम के लिए शीर्ष स्कोरर रहे। टॉम कुरेन ने भी 19 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से स्लॉग ओवरों में 37 रन बनाए। स्कॉर्चर्स के लिए, झाई रिचर्डसन ने सैम हार्पर और ब्यू वेबस्टर सहित तीन विकेट लिए। हालांकि, इसके बाद स्कॉर्चर्स ने इस लक्ष्य को मामूली साबित करते हुए सिर्फ 17.1 ओवर में ही लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार