MSG vs TRE, The Hundred Men's 2026: द हंड्रेड 2026 का 14वां मुकाबला बीते शुक्रवार, 31 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) ने 138 रनों का लक्ष्य हासिल करके मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (Manchester Super Giants) को 6 विकेट से माद दी। इस मुकाबले के हीरो फिन एलन (Finn Allen) रहे जिन्होंने 205.71 की स्ट्राइक रेट से नॉट आउट 72 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

Advertisement

इस मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स ने ही टॉस जीतकर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी की 100 गेंदों पर 3 विकेट खोकर 137 रन बनाए। उनके लिए जोस बटलर (37 गेंदों पर नाबाद 55 रन) और ल्यूस डू प्लॉय (28 गेंदों पर नाबाद 40 रन) ने शानदार पारी खेली। बात करें अगर ट्रेंट रॉकेट्स के गेंदबाज़ों की तो सिर्फ क्रेग ओवरटन ही सफलता हासिल कर पाए। उन्होंने 20 गेंदों पर 10 रन देकर 3 विकेट झटके।

यहां से अब ट्रेंट रॉकेट्स के सामने जीत हासिल करने के लिए 138 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए फिन एलन ने एक छोर संभाला और तूफानी अंदाज में 35 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की मैच विनिंग इनिंग खेली। उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाकर ये रन बनाए।

उनके अलावा कप्तान सैम बिलिंग्स ने भी 19 गेंदों पर 26 रन ठोके और मिचेल सेंटनर ने 17 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए। तो ऐसे ट्रेंट रॉकेट्स ने महज़ 87 गेंदों पर 138 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। बताते चलें कि इस दौरान मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के लिए गस एटकिंसन और सोनी बेकर ने 2-2 विकेट चटकाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

पॉइंट्स टेबल: मैनचेस्टर के मैदान पर जीत दर्ज करके ट्रेंट रॉकेट्स की टीम अब पॉइंट्स टेबल के पहले पायदान पर पहुंच गई है। उन्होंने 4 मैचों में 3 जीत और 12 अंक हासिल करके ये कारनामा किया है। उनके बाद दूसरे नंबर पर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की टीम है, जिन्होंने 4 मैचों में से 2 जीते और 8 अंक हासिल किए। टॉप-4 में सनराइजर्स लीड्स और एमआई केप टाउन तीसरी और चौथी पॉजिशन पर है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार