भारतीय टीम के बाएं हाथ के पूर्व विस्फोटक ऑलराउंडर युवराज सिंह पर जातिवाद को लेकर एक बयान के लिए एफआईआर(FIR) दर्ज हुआ है।

Advertisement

खबरों के अनुसार साल 2020 में टीम इंडिया के बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान युवराज सिंह ने कुछ ऐसा कहा जिससे दलित समाज आहत हुआ और सोशल मीडिया के दर्शकों को भी यह थोड़ा अभद्र लगा।

Advertisement

हरियाणा के हिसार में रहने वाले एक वकील ने भारत के इस पूर्व क्रिकेटर पर एफ आई आर किया है और खबरों की मानें तो हरियाणा पुलिस ने युवराज सिंह के उस बयान के 8 महीने बाद एफआईआर दर्ज भी कर लिया है। यहां तक की उन्हें एफआईआर के आधार पर हिरासत में लेने की भी अपील की गई है।

रोहित शर्मा के साथ साल 2020 में इंस्टाग्राम चैट के दौरान युवराज सिंह ने 'B***GI' शब्द का इस्तेमाल किया था। उन्होंने इस शब्द का इस्तेमाल तब किया था जब उनसे कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के बारे में कुछ पूछा गया था।

युवराज सिंह ने तब कहा था, "ये B***Gi लोग को काम नहीं है ये यूजी(Chahal) और इसको (कुलदीप)।"

तब रोहित शर्मा ने उनकी बातों का जवाब देते हुए कहा था कि,"यूजी को देखो क्या वीडियो डाला है अपनी फैमिली के साथ। मैंने उसको वहीं बोला कि अपने बाप को नचा रहा है, पागल तो नहीं है तू।"

Advertisement

युवराज सिंह ने तब इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा था,"मैं यह साफ करना चाहता हूँ कि मैं किसी भी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया है चाहे वो जाती के आधार पर हो या रंग, धर्म या लिंग के आधार पर हो। मैंने अपनी जिंदगी को लोगों की भलाई में बिताया है। मैं ज़िंदगी की सार को समझता हूँ और बिना किसी अंतर के सभी लोगों की आदर करता हूँ।"

साल 2002 में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले युवराज सिंह ने 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जितवाने में भी इस खिलाड़ी का अहम योगदान रहा था।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार