England vs New Zealand, 1st Test: लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में न्यूज़ीलैंड की टीम मज़बूत स्थिति में नजर आ रही है। पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 378 रन बनाए थे और उसके बाद इंग्लिश टीम को 275 रनों पर रोकने के बाद पहली पारी के आधार पर 103 रन की बढ़त ले ली थी।

Advertisement

हालांकि, जब इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी चल रही थी तो फैंस को एक मज़ेदार जंग भी देखने को मिली। ये जंग थी बल्लेबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड और गेंदबाज़ नील वैगनर के बीच।ब्रॉड (Stuart Broad) ने 24 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट होने से पहले फैंस का खूब मनोरंजन किया, 10 रनों की अपनी छोटी सी पारी में उन्होंने 1 छक्का भी लगाया। 

Advertisement

इंग्लैंड के उपकप्तान ने ये छक्का कीवी गेंदबाज़ नील वैग्नर की गेंद पर लगाया था और इस छक्के के बाद वैगनर काफी गुस्से में नजर आए और अगली ही गेंद पर उन्होंने ब्रॉड की गिल्लियां बिखेरकर अपने छक्के का बदला पूरा कर लिया।

ब्रॉड को पवेलियन भेजने के बाद वैगनर पूरे जोश से भरे हुए नजर आए और ब्रॉड को घूरते हुए भी नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार