10 अक्टूबर। दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन लंच कर भारतीय टीम ने 1 विकेट पर 77 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा आज कोई खास कमाल नहीं कर पाए और केवल 14 रन बनाकर कागिसो रबाडा की कमाल की गेंद पर आउट हुए।

Advertisement

भारतीय टीम का पहला विकेट 25 रन पर गिरा था उसके बाद मयंक अग्रवाल और पुजारा ने संभल कर बल्लेबाजी की और टीम के स्कोर को लंच कर 77 रन पर पहुंचा पाने में सफल रहे। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 52 रनों की पार्टनरशिप कर ली है।

मयंक अग्रवाल ने 34 रन बनाए हैं जिसमें 7 चौके शामिल हैं इसके अलावा पुजारा 19 रन बनाकर नाबाद हैं। पुजारा ने अपनी पारी में 3 चौके जमाए हैं। गौरतलब है कि भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

आगे देखिए वीडियो►

 

आपको बता दें कि मयंक अग्रवाल को अपनी पारी के दौरान काफी संघर्ष करना पड़ा है। एक दफा गेंदबाज एनरिक नोर्टजे की बाउंसर उनके हेलमेट पर भी लगी लेकिन भाग्यशाली रहे कि उनको ज्यादा चोट नहीं लगी वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

वैसे आपको बता दें कि जब एनरिक नोर्टजे की बाउंसर उनकी हेलमेट पर लगी तो गेंद सीधे हेलमेट पर लगकर विकेट की पीछे से चौके के लिए चली गई।

इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया यहां तक कि मयंक अग्रवाल भी कुछ समझ नहीं पाए कि आखिर ये कैसे हुआ और मुस्कुराते हुए नजर आए। देखिए

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार