सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में हिस्सा ले रही भारतीय टीम (Team India) ने वनडे में वो अनचाहा रिकार्ड अपने नाम किया है जो उसके 978 मैचों के इतिहास में अभी तक नहीं हुआ था। भारत के खिलाफ इतने वर्षो में वनडे में पहले विकेट के लिए लगातार तीन बार शतकीय साझेदारी हुई है।

Advertisement

डेविड वार्नर और एरॉन फिंच की सलामी जोड़ी ने एससीजी में खेले जा रहे दूसरे वनडे में पहले विकेट के लिए 142 रनों का साझेदारी की। यह इस जोड़ी की भारत के खिलाफ लगातार दूसरी शतकीय साझेदारी है। इसी मैदान पर खेले गए पहले वनडे मैच में इन दोनों ने 156 रन जोड़े थे।

Advertisement

वनडे में यह लगातार तीसरा मौका है जब भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई हो और यह एक रिकार्ड भी है। 978 वनडे मैचों के इतिहास में पहली बार हुआ है कि भारत के खिलाफ लगातार तीन बार वनडे में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई हो।

इन दो वनडे मैचों से पहले माउंट माउनगानुई में न्यूजीलैंड की मार्टिन गुप्टिल और हेनरी निकोलस की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 106 रन जोड़े थे। यह मैच कोविड-19 के कारण खेल के रुकने से पहले खेला गया था।

भारतीय गेंदबाज आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के सामने पूरी तरह से बेअसर दिखे। वार्नर ने 77 गेंदों पर 83 रन बनाए। उनकी पारी में सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे। फिंच ने 69 गेंदों पर 60 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार