Bangladesh vs Australia 2nd ODI: बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार (11 जून) को ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में दूसरे वनडे मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने खराब रिकॉर्ड बना दिया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश इंग्लिस ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन शुरूआत बहुत खराब रही।
पहले दो ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर था 0 रन और 3 विकेट। पहले ओवर में तस्कीन अहमद ने मैथ्यू शॉर्ट को अपना शिकार बनाया। वहीं दूसरे ओवर में मुस्तफिजुर रहमान ने कूपर कोनोली और मैट रैनशॉ को आउट किया।
ऑस्ट्रेलिया ने अपने 55 साल के वनडे इतिहास में पहली बार बिना कोई रन बनाए तीन विकेट गंवा दिए। पुरुषों के वनडे क्रिकेट में ऐसा चौथी बार हुआ है जब कोई टीम 0/3 के स्कोर पर पहुंच गई हो। इससे पहले आखिरी बार ऐसा 2003 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान हुआ था, जब श्रीलंका तेज गेंदबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ पारी की पहली तीन गेंद पर विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की थी।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया टीम फिलहाल सीरीज में 1-0 से पीछे है। 21 साल बाद ऐसा हुआ है जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को इस फॉर्मेट में मात दी थी।
For the first time in their ODI history, Australia lose three wickets for no runs. Sensational start from Bangladesh in Dhaka. It's also only the fourth instance of a team slipping to 0/3 in all men's ODIs.#BANvsAUS
— Lalith Kalidas (@lal__kal) June 11, 2026
टीमें:
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): सौम्य सरकार, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, लिट्टन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, मोसादेक हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कोनोली, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स केरी, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, जेवियर बार्टलेट, रिले मेरेडिथ, नाथन एलिस, एडम जाम्पा।