इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 13 में सोमवार रात को मुंबई इंडियंस और रॉंयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच का फैसला सुपर ओवर में निकला। लेकिन ये पहली बार है जब जसप्रीत बुमराह सुपर ओवर में जीत नहीं दिला पाए। 

Advertisement

बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एरॉन फिंच (52), देवदत्त पड्डीकल (54), एबी डी विलियर्स (55) की बेहतरीन पारियों के दम पर 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 201 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई ने ईशान किशन (99) और केरन पोलार्ड (नाबाद 60) की बदौलत स्कोर बराबर कर लिया।

Advertisement

मैच का फैसला सुपर ओवर में निकला। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात रन बनाए। बैंगलोर ने आठ रन बना जीत हासिल की। यह पहली बार है जब मुंबई के लिए बुमराह टीम को सुपर ओवर में जीत नहीं दिला सके।

इससे पहले 29 अप्रैल 2017 में बुमराह ने गुजरात लायंस के खिलाफ सुपर ओवर में 11 रनों का बचाव किया था। फिंच और ब्रैंडन मैक्कमल के सामने बुमराह ने सिर्फ छह रन दिए थे।

एक और मैच में 29 अप्रैल 2019 में बुमराह ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी सुपर ओवर किया था और सिर्फ आठ रन दिए थे। मुंबई ने तीन गेंदों पर नौ रन बना लिए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार