टीम इंडिया के महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह आज अपना 38वां बर्थडे मना रहे हैं। धोनी ने 15 साल अपने इंटरनेशनल करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे उनके नाम पर दर्ज 5 अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में। 

Advertisement

आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी दुनियाँ के एकमात्र ऐसे कप्तान है जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया है। साल 2007 में उनकी कप्तानी में भारत टी20 वर्ल्ड कप जीता, 2011 में भारत ने 50-50 वर्ल्ड कप अपने नाम किया तो वहीं साल 2013 में उनकी कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की।

धोनी के नाम यह अविश्वसनीय रिकॉर्ड

धोनी वनडे क्रिकेट में सबसे कम मैचों के बाद बल्लेबाजी रैकिंग में नंबर एक पर पहुँचने वाले बल्लेबाज है। धोनी ने वनडे करियर के 42वें मैच में ही नंबर एक का स्थान हासिल कर लिया था।

 

विकेट के पीछे सबसे ज़्यादा स्टंपिंग करने वाले

Advertisement

विकेटकीपर धोनी के नाम वनडे में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने 348 मैचों में कुल 122 स्टंपिंग की है। उनके अलावा कोई और खिलाड़ी सैकड़े के आंकड़े तक नहीं पहुंचा है। 

ऐसा करने वाले एकमात्र बल्लेबाज 

महेंद्र सिंह धोनी  ने वनडे में सातवें नंबर बल्लेबाजी करते हुए 2 शतक लगाया है जो की किसी भी सातवें नंबर के बल्लेबाज के लिए एक वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। धोनी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 139 रन बनाये है तो वहीं पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 113 रन बनाये।

Advertisement

बतौर विकेटकीपर सबसे बड़ा स्कोर

महेंद्र सिंह धोनी के नाम बतौर विकेटकीपर वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का  रिकॉर्ड है। धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ सवाई मानसिंह स्टेडियम पर श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 183 रनों की पारी खेली थी। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार