South Africa vs Australia 1st Test Record: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार (9 अक्टूबर) से डरबन के मैदान पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले का आगाज हुआ। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम में कुछ ऐसा हुआ जो उनके 149 साल के टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट इतिहास में पहली बार ऐसा नहीं हुआ जब प्लेइंग इलेवन में कोई खिलाड़ी 30 साल से कम उम्र का नहीं है। टीम के सबसे युवा खिलाड़ी मैट रेनशॉ है, जिनकी उम्र 30 साल 195 दिन है। रेनशॉ ने अपना टेस्ट डेब्यू साल 2016 में किया था।
इस मुकाबले से निक मैडिनसन ने भी ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में वापसी की है। 9 साल 283 दिन के अंतर के बाद यह उनका पहला टेस्ट मैच है। यह ऑस्ट्रेलिया के लिए दो टेस्ट मैच के बीच का दूसरा सबसे बड़ा अंतर है। इससे पहले वह आखिरी बार दिसंबर 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में टेस्ट खेले थे।
इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ बॉब सिम्पसन हैं, जिनके दो टेस्ट मैच के बीच 9 साल 305 दिन का अंतर था।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इससे पहले तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
टीमें:
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंघम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यान्सेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, निक मैडिनसन, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड