लाहौर, 5 जून | पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा है कि विदेशी खिलाड़ी उनसे कहते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तुलना में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का गेंदबाजी स्तर बेहतर है।

Advertisement

अकरम ने कहा कि ये वे विदेशी खिलाड़ी हैं, जो दोनों देशों की लीगों में खेलते हैं। अकरम ने अपने पूर्व टीम साथी बासित अली के साथ एक यूट्यूब चैनल पर कहा, "मैं पांच साल से पीएसएल का हिस्सा हूं और मैंने जब विदेशी खिलाड़ियों से दोनों लीगों में फर्क पूछा तो वे हमेशा कहते हैं कि पीएसएल में गेंदबाजी का स्तर बहुत शानदार है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "आईपीएल में आप प्रत्येक टीम में एक ऐसा गेंदबाज पाएंगे जिस पर बतौर बल्लेबाज आक्रमण किया जा सकता है। लेकिन विदेशी खिलाड़ियों के अनुसार, आईपीएल के मुकाबले में पीएसएल में गेंदबाजी का स्तर काफी उंचा है।"

पूर्व कप्तान ने साथ ही कहा, "पीएसएल की तुलना आईपीएल से करना ठीक नहीं है। पीएसएल ने हाल ही में और अपना पांचवां सीजन खत्म किया है तो वहीं आईपीएल पिछले 11-12 वर्षो से होता आ रहा है। आईपीएल में बहुत पैसा है।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार