ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated: Wed, Dec 15 2021 13:53 IST
Cricket Image for ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी को पुलिस ने किया गिरफ्तार (Image Source: Google)

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से कमेंटेटर बने माइकल स्लेटर को कथित तौर पर इस साल अक्टूबर में घरेलू हिंसा के आरोपों के चलते गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उस समय वे जमानत पर रिहा हो गए थे, लेकिन बुधवार 15 दिसंबर को उनको फिर से कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कथित तौर पर कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया, जिसे एक हिंसा आदेश या एवीओ के रूप में जाना जाता है। न्यू साउथ वेल्स राज्य पुलिस ने कहा कि माइकल स्लेटर को बुधवार सुबह दूसरी बार गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें सिडनी पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उन्हें जमानत देने से इंकार कर दिया गया। कारण बताते हुए सिडनी पुलिस ने कहा कि उस दिन बाद में उन्हें अदालत में पेश होना था।

आस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि उन पर निर्धारित प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का आरोप है।

Also Read: Ashes 2021-22 - England vs Australia Schedule and Squads

इस साल अक्टूबर में स्लेटर को कथित मामले में पुलिस ने सिडनी से गिरफ्तार किया था जहां से उन्हें अदालत में पेश किया गया। स्लेटर को हाल ही में इस मामले को लेकर 2021-22 सीजन से कमेंट्री पैनल से भी हटा दिया गया था।
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें