IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को 10 विकेट से हराकर आईपीएल सीजन 13 में वापसी कर ली है। इस जीत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। लगातार मिल रही हार के चलते सीएसके की बल्लेबाजी खासतौर से शेन वॉटसन की फॉर्म पर कई सवाल खड़े हो रहे थे।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे शेन वॉटसन का साथ दिया और उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में भी मौका दिया। शेन वॉटसन ने एम एस धोनी के इस फैसले को सही ठहराते हुए 53 गेंदो पर नाबाद 83 रनों की पारी खेली। सीएसके की इस जीत पर आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली का बयान आया है।

Advertisement

ब्रेट ली ने सीएसके के कप्तान एम एस धोनी की जमकर तारीफ करते हुए कहा, ' वॉटसन को मौका देने के लिए और अपने टीम के साथी खिलाड़ियों को बैक करने के लिए एमएस धोनी को सलाम। शेन वॉटसन ने शानदार वापसी करते हुए दमदार पारी खेली। पारी के दौरान वॉटसन ने संयम से बल्लेबाजी को और टीम को जीत दिलाई। जब शेन वॉटसन फॉर्म में होते हैं तो फिर वह कुछ भी कर सकते हैं।'

ब्रेट ली ने आगे कहा, 'एमएस धोनी के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह खिलाड़ियों पर भरोसा करते हैं। उन्हें अपने 11 खिलाड़ियों के बारे में पता है और अगर चोट के कारण कुछ गड़बड़ भी होती है तब भी उनके पास बैकअप है।' बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को अपना अगला मैच केकेआर के खिलाफ 7 अक्टूबर को खेलना है। अंक तालिका की बात करें तो 5 मैचों में 2 जीत के साथ सीएसके की टीम छठवें स्थान पर है वहीं दिल्ली की टीम 5 मैचों में से 4 जीत के साथ टॉप पर बनी हुई है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार