18 अगस्त,नई दिल्ली। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन(एमसीए) वानखड़े स्टेडियम में धोनी के नाम पर एक सीट का नाम रखने वाली है। इससे पहले आपने स्टेडियम में किसी खिलाड़ी के नाम पर स्टैंड का नाम देखा होगा लेकिन ये भारत में यह पहली बार होगा जब किसी खिलाड़ी के नाम पर सीट का नाम रखा जाएगा।

Advertisement

अपैक्स के कॉउंसिल मेंबर अजिंक्य नाईक ने एक प्रस्ताव रखा है कि धोनी ने जहां 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में छक्का मारकर मैच जीताया था उसी जगह की सीट को धोनी के नाम पर रखा जाएगा।

Advertisement

अजिंक्य नाईक ने कहा कि, "यह हमारी तरफ से धोनी के लिए एक यादगार तोहफा होगा। उन्हें भारतीय टीम में अभूतपूर्व योगदान के लिए यह भेंट दिया जाएगा और एमसीए उनके नाम पर 2011 वर्ल्ड कप में छक्का लगाने वाले जगह पर एक सीट नामांकन करेगी। 

एमसीए ने साथ में यह भी प्रस्ताव रखा है कि धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जिस गेंद पर विजयी छक्का लगाया था उसे बतौर धरोहर म्युजियम में रखा जाए। अजिंक्य नाईक ने कहा कि हम ये पता करने की कोशीस करेंगे कि धोनी ने जिस गेंद पर छक्का लगाया था वो अभी कहा है। यह मेरी तरफ से धोनी के शानदार करियर के लिए एक तोहफा होगा।

भारत में यह पहली बार होगा जब किसी खिलाड़ी के नाम पर सीट का नाम रखा जाएगा। इससे पहले मेलबॉर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जब विक्टोरिया के लिए खेलते हुए सिमोन डोनेल ने 122 मीटर का छक्का लगाया था तब उनके नाम पर सीट का नाम रखा गया था।

ब्रैड हॉज ने जब मेलबॉर्न रेनेगेड्स के लिए खेलते हुए अपने आखिरी मैच में एतिहाड स्टेडियम में  96 मीटर का छक्का जमाया था तब थर्ड टियर सीट को उनके नाम पर रखा गया था तथा उसे लाल रंग से पेंट कर दिया गया था। 

Advertisement

2015 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में ईडन पार्क के मैदान पर भी ऑलराउंडर ग्रांट इलियट ने जब छक्का लगाकर न्यूजीलैंड टीम को फाइनल का दरवाजा दिखाया था तब भी उनके नाम पर सीट का नाम रखा गया था।

धोनी ने साल 2011 में वानखड़े के स्टेडियम पर श्रीलंका के नुवान कुलासेकरा की गेंद पर छक्का लगाकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी और भारत ने 28 सालों बाद वर्ल्ड कप ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इस लहजे से धोनी को ये भेंट देना इस महान क्रिकेटर के सम्मान को और बढ़ाएगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार