भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के शुरू होने से पहले टूर्नामेंट की चार सेमीफाइनलिस्ट टीम की भविष्यवाणी कर दी है। गौरतलब है कि इसके अलावा उन्होंने टूर्नामेंट में ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, और इमर्जिंग प्लेयर का अवॉर्ड कौन जीतेगा, इस पर भी अपना मत रखा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, आकाश चोपड़ा ने एक रेपिड फायर गेम में ये भविष्यवाणी की है। उनका का मानना है कि IPL 2026 में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीम सेमीफाइनल तक का रास्ता तय करेंगी। वहीं ऑरेंप कप चेन्नई सुपर किंग्स के नए बल्लेबाज़ संजू सैमसन, पर्पल कैप मुंबई इंडियंस के दिग्गज तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी जीतेंगे। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

Advertisement

गौरतलब है कि आईपीएल 2026 के टूर्नामेंट का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होने वाला है जिसमें एक बार फिर कुल 10 टीमें चैंपियन का टाइटल जीतने के लिए आपस में भिड़ती नज़र आएगी। गौर करें कि IPL के 19वें सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा जो कि RCB के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।

इस टूर्नामेंट में विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे अनुभवी और दिग्गज खिलाड़ी खेलते नज़र आएंगे जो कि लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। बता दें कि विराट और रोहित ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है और अब वो देश के लिए सिर्फ ODI इंटरनेशनल खेलते हैं। बात करें अगर महेंद्र सिंह धोनी की तो उन्होंने साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के बाद ही इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बना ली थी और फिर साल 2020 में अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। अब वो सिर्फ IPL टूर्नामेंट खेलते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

यही वज़ह है अब भारत की ये कैश रीच लीग (IPL) विराट, रोहित और धोनी जैसे खिलाड़ियों के फैंस के लिए और भी काफी खास बन गई है और वो पूरे साल ही इस टूर्नामेंट का इंतज़ार करते हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि इस बार आईपीएल टूर्नामेंट कौनसी टीम जीतती है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार