भारत के पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट पंडित आकाश चोपड़ा का मानना है कि विराट कोहली का बुरा दौर हर क्रिकेट फैन की आंखें नम कर रहा है। कोहली के मौजूदा आईपीएल सीज़न में लगातार दूसरी बार गोल्डन डक पर आउट होने के बाद उनका ये बयान सामने आया है।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी की बल्लेबाज़ी बुरी तरह से धराशायी हो गई और पूरी टीम सिर्फ 16.1 ओवर में 68 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में आरसीबी के प्रदर्शन से बड़ा झटका विराट कोहली की बुरी किस्मत थी जो उनका पीछा नहीं छोड़ रही है। विराट कोहली को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो रन बनाना ही भूल गए हैं और आलम ये है कि वो पिछले दो मुकाबलों में विराट पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा, “सवाल ये है कि विराट कोहली के साथ चल क्या रहा है, वो कब रन बनाएंगे। वो रन बनाए जाएंगे या नहीं। लगातार दो गोल्डन डक, वो इस सीजन में दो बार रन आउट हो चुके हैं, अब तो हमारी आंखों में आंसू आ रहे हैं।”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "मैं हमेशा कहता हूं कि धोनी, रोहित, कोहली - ये तीनों इमोशन बन जाते हैं और अब आप रोहित और कोहली दोनों के साथ थोड़ी सहानुभूति महसूस कर रहे हैं। हम वास्तव में उम्मीद करते हैं कि वो अच्छा करेंगे लेकिन इस समय ये बहुत बुरा चल रहा है। आप कोहली के लिए थोड़ी सहानुभूति महसूस करते हैं।”

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार