इंग्लैंड और नॉर्थम्पटनशायर के पूर्व बल्लेबाज वेन लार्किन्स (Wayne Larkins) का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, वह कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। "नेड" के नाम से मशहूर लार्किन्ज़ ने 1979 और 1991 के बीच इंग्लैंड के लिए 13 टेस्ट और 25 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले। जिसमें उन्होंने क्रमश:493 रन और 591 रन बनाए थे। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए वह 1979 वर्ल्ड कप के फाइनल का हिस्सा भी रहे, जिसमें उन्होंने नंबर 7 पर बल्लेबाजी की थी और दो ओवर भी डाले। 

Advertisement

लेकिन उनका बेस्ट समय तब आया जब उन्होंने सबीना पार्क में विजयी रन बनाए और 1989-90 के वेस्ट इंडीज दौरे पर इंग्लैंड को अप्रत्याशित रूप से 1-0 की बढ़त दिलाई। यह 16 साल बाद था जब इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल की थी। यह उनके करियर का सातवां टेस्ट था और उन्होंने अपना छठा टेस्ट आठ साल पहले खेला था। 

वह अपने करियर में और टेस्ट मैच खेल पाते अगर 1982 में साउथ अफ्रीका के विद्रोही दौरे में  शामिल होने के कारण उन पर तीन साल का बैन नहीं लगाया गया होता। 

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने घरेलू क्रिकेट में काउंटी क्लब नॉर्थम्पटनशायर के लिए 700 से ज्यादा मैच खेले, इसके अलावा वह डरहम की टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट और लिस्ट ए को मिलाकर 40000 से ज्यादा रन बनाए और 85 शतक जड़े। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 27142 रन और लिस्ट ए में 13594 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार