भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट के पहले दिन दर्दनाक चोट लगने के बाद ऋषभ पंत को मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनकी चोट इतनी गंभीर नजर आ रही थी कि उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि वो दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए नहीं आएंगे लेकिन दूसरे दिन जब भारत को उनकी जरूरत पडी तो वो क्रीज़ पर वापसा आ गए।

Advertisement

उनको लंगड़ाते हुए मैदान पर वापस आता देख, कुछ फैंस तो उनकी तारीफ करते दिखे लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने पंत की चोट को लेकर सवाल भी उठाए और उन्हीं में से एक थे पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर डेविड लॉयड, जिन्होंने टॉकस्पोर्ट क्रिकेट पर बात करते हुए दावा किया कि ओल्ड ट्रैफर्ड के 'लीजेंड्स लाउंज' में मौजूद कई सदस्यों का मानना था कि पंत "अपनी चोट का फ़ायदा उठा रहे हैं।"

Advertisement

पंत ने मैदान से बाहर जाने से पहले 37 रन बनाए थे और जब रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में क्रिस वोक्स की एक यॉर्कर उनके पैर के अंगूठे पर लगी, तो उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया। चोट के बावजूद, वो दूसरे दिन बल्लेबाज़ी के लिए लौटे और मैनचेस्टर के दर्शकों ने ज़ोरदार तालियां बजाकर उनके हौंसले की तारीफ की। हालांकि, डेविड लॉयड ने खुलासा किया कि पंत की हालत को लेकर सभी आश्वस्त नहीं थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

लॉयड ने कहा, "मैं आज उस लीजेंड्स लाउंज में मौजूद था और सबकी राय यही थी कि 'वो अपनी चोट का फ़ायदा उठा रहे हैं। ये इतनी गंभीर नहीं हो सकती। उन्होंने सीढ़ियों से उतरते हुए इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है। एक-दो लोगों ने तो यहां तक सुझाव दिया कि उसे टाइम आउट कर देना चाहिए। मुझे कभी मेटाटार्सल चोट नहीं लगी, जो मुझे लगता है कि पैर में होती है। लेकिन मैं टूटी हुई उंगली, टूटे हुए हाथ और गाल की हड्डी में फ्रैक्चर के बावजूद खेल चुका हूੰ, जिसकी वजह से मैं बल्लेबाजी नहीं कर पाया।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार