IPL 2020: पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। इस बीच गंभीर ने आरसीबी की टीम के बुरी तरह हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह टीम प्लेऑफ में खेलना डिजर्व नहीं करती थी। गौतम गंभीर का मानना है कि यह सीजन भी आरसीबी के लिए बहुत अच्छा सीजन नहीं रहा है।

Advertisement

क्रिकइन्फो से बातचीत के दौरान गौतम गंभीर ने कहा, 'आप जितना चाहें उतना बचाव कर सकते हैं। आप कह सकते हैं कि हमने प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई किया है, हम प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने के योग्य हैं। बिलकुल नहीं। आरसीबी वास्तव में कभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लायक नहीं थी।'

Advertisement

गंभीर ने आगे कहा, 'यदि आप पिछले 4-5 गेम देखते हैं तो आरसीबी की टीम ने काफी खराब प्रदर्शन किया है। यहां तक ​​कि एक सुपर ओवर जो मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने जीता उसमें वह बहुत भाग्यशाली थे कि नवदीप सैनी ने शानदार गेंदबाजी की। अन्यथा उनके पास बल्लेबाजी के दृष्टिकोण और गेंदबाजी के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा सीजन नहीं रहा है।'

गौतम गंभीर ने कहा, 'हालांकि इस सीजन आरसीबी की गेंदबाजी बेहतर दिखी क्योंकि आप चिन्नास्वामी में नहीं खेल रहे हैं क्योंकि वह गेंदबाजों के लिए कब्रिस्तान है, इस बारे में बिल्कुल भी संदेह नहीं है। लेकिन जब बड़े मैदान होते हैं, जब अच्छे विकेट होते हैं जो गेंदबाज को थोड़ी मदद कर सकते हैं, तो यह हमेशा महसूस होगा कि आपका एक अच्छा गेंदबाजी सीजन निकला।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार