2007 के वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ थे और तब टीम ने ज्यादा कुछ ना करते हुए लीग स्टेज में ही बांग्लादेश के हाथों हारकर बाहर हो गई थी।

Advertisement

वर्ल्ड कप से इस तरह बाहर होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों का हौसला टूट गया था और ऐसे में टीम के कप्तान द्रविड़ ने किसी का साथ नहीं छोड़ा और उनके मनोबल को बढ़ाए रखा।

Advertisement

इसी बीच भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रहे इरफान पठान ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि उस बड़ी हार के बाद राहुल द्रविड़ उन्हें और और एमएस धोनी को फिल्म दिखाने के लिए लेकर गए थे। वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भारतीय खिलाड़ी काफी निराश थे और ऐसे में द्रविड़ ने खिलाड़ियों को वापसी कराने के लिए अपनी तरफ से  एक छोटा से कदम उठाया।

इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कहा,"मुझे वेस्टइंडीज में 2007 वर्ल्ड कप के समय की एक छोटी सी घटना याद है। वो मेरे और महेंद्र सिंह धोनी के पास आए। उन्होंने कहा "कि देखो हम लोग सब दुखी है। फिल्म देखने चलते है। हम लोग   फिर मूवी देखने चले गए और फिर उन्होंने कहा देखों हम वर्ल्ड कप हार गए है। हम सभी चाहते थे कि कुछ बड़ा अंतर आए। लेकिन ये यहीं खत्म नहीं होता। जिंदगी बहुत बड़ी है। हम कल वापसी करेंगे।" वो ऐसे शख्स है। वो हमेशा क्रिकेटरों के अंदर सकारात्मक उर्जा भरते है।"

हालांकि कुछ ही महीने बाद धोनी की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को हराते हुए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण को अपने नाम किया। इरफान पठान भी उस विजेता टीम का हिस्सा थे।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार