टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या लंबे समय से मैच के दौरान गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। वह बतौर बल्लेबाज ही टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल हो रहे हैं। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव ने बिना नाम लिए इशारों-इशारों में हार्दिक पांड्या पर तंज कसा है।

Advertisement

इंडिया टुडे के साथ बातचीत के दौरान कपिल देव ने कहा, 'कई बार मुझे यह देखकर दुख होता है कि खिलाड़ी महज चार ओवर तक गेंदबाजी करने के बाद थक जाते हैं। मैंने सुना है कि इन्हें तीन या चार ओवर से ज्यादा गेंदबाजी नहीं करने दिया जाता है। आज के दौर में इनके लिए चार ओवर ही काफी होते हैं।'

Advertisement

कपिल देव ने आगे कहा, 'आज का क्रिकेट बेसिक है, आपको या तो बल्लेबाजी करनी है या गेंदबाजी करनी है। हमारे समय में आपको सब करना होता था। मुझे याद है हमारे समय में हम लोग यह नहीं कह पाते थे कि यह सही है और यह गलत है। अगर आखिरी बल्लेबाज भी बल्लेबाजी करने आता था तो हमें कम से कम 10 ओवर फेंकने पड़ते थे।'

बता दें कि हार्दिक पांड्या फिटनेस के कारण लंबे समय से गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। आईपीएल 2021 के दौरान भी उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम में बतौर बल्लेबाज ही प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने देखा गया था। वहीं हार्दिक पांड्या लंबे समय से टेस्ट टीम से भी बाहर चल रहे हैं। टीम इंडिया उम्मीद करेगी की हार्दिक जल्द से जल्द फिट होकर टीम के लिए गेंदबाजी कर सकें।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार