टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। लाइमलाइट से दूर रहने वाले धोनी जल्द ही आपको एक बीयर के विज्ञापन में नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि धोनी को शराब बिल्कुल भी पसंद नहीं है। धोनी के करीबियों की मानें तो उन्हें शैंपेन और बीयर की गंध बहुत परेशान करती है और वह इससे दूरी ही बनाए रहते हैं।

Advertisement

खबरों की मानें तो धोनी जिस बीयर के विज्ञापन में नजर आने वाले हैं उस बीयर का नाम उनके ट्रेडमार्क हेलिकॉप्टर शॉट और जर्सी नंबर 7 पर ही रखा गया है। फूड और मादक पेय बनाने वाली कंपनी Seven Inks Brews Private Limited ने इसके लिए धोनी को अपना ब्रांड एबेसडर बनाया है।

Advertisement

इस बीयर का नाम कॉप्टर 7 बीयर रखा गया है। वहीं कंपनी ने ऐलान किया है कि धोनी जल्द ही उनके ब्रांड कॉप्टर 7 बीयर के विज्ञापन में भी नजर आएंगे। मालूम हो कि हेलिकॉप्टर शॉट धोनी का ट्रेडमार्क शॉट है वहीं उनकी जर्सी का नंबर 7 है। इसी ने इस बीयर का नाम कॉप्टर 7 रखने के लिए प्रेरित किया है।

धोनी की बात करें तो वह खुद इन सब चीजों से दूर ही रहते हैं। यहां तक कि धोनी को सिगरेट तक पीना भी पसंद नहीं है। धोनी के करीबियों की मानें तो वह इन चीजों से इतनी हद तक नफरत करते हैं कि अगर अपने कमरे में इनकी गंध का हल्का झोंका महसूस होता था तो वह कमरा ही बदल देते थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार