अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान आज किसी परिचय को मोहताज नहीं हैं। राशिद खान ने ना केवल अपने खेल से अफगानिस्तान को मैच जितवाए बल्कि इस देश का नाम भी ऊंचा किया। इस बीच राशिद खान ने उन 4 लोगों का नाम बताया है जिन्हें वह अपनी लाइफ का सुपरहीरो मानते हैं।

Advertisement

रााशिद खान के सुपरहीरो की लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान एम एस धोनी का नाम भी शामिल है। राशिद खान ने अपनी लिस्ट में धोनी को चौथे नंबर पर रखा है। इसके अलाव राशिद की लाइफ के अन्य तीन सुपरहीरो में उन्होंने सबसे पहले खुदका नंबर 2 पर अपने पिता का और नंबर 3 पर अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी को रखा है।

Advertisement

राशिद खान धोनी से काफी ज्यादा प्रभावित हैं। इस बात की झलक उनकी बल्लेबाजी में भी साफ झलकती है। राशिद खान को कई मौकों पर धोनी की ही तरह हेलीकॉप्टर शॉट मारते हुए देखा जा चुका है। वहीं आईपीएल के दौरान भी राशिद खान को कई मौकों पर धोनी के साथ देखा जा चुका है।

बता दें कि राशिद खान फिलहाल टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 में अपनी टीम अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। अफगानिस्तान की टीम टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 के ग्रुप B में है जहां उसके साथ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और भारत के अलावा स्कॉटलैंड और नामीबिया की टीम है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार