टेस्ट क्रिकेट में भारत का दबदबा बरकरार है इस बात में शायद ही किसी को कोई शक हो। टीम इंडिया ने ब्रिस्बेन, लंदन, लॉर्ड्स, ओवल और सेंचुरियन में क्रिकेट मैच जीतकर इस बात को साबित भी कर दिया है। आईसीसी रैंकिंग में भी टीम 124 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है। 

Advertisement

भारतीय गेंदबाजी आक्रमण भी वर्तमान में दुनिया में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है। हालांकि, इन सबके बीच विराट कोहली का संघर्ष जारी रहा और उनके 71वें अंतरराष्ट्रीय शतक का इंतजार अभी भी वैसे का वैसा ही है। विराट कोहली ने 2019 के बाद से क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में शतक नहीं बनाया है। 

Advertisement

सेंचुरियन टेस्ट में, कोहली ने दो पारियों में 35 और 18 रन बनाए और दोनों मौकों पर ऑफ-स्टंप के बाहर की गेंदों पर छेड़खानी करते हुए आउट हुए। स्टार स्पोर्ट्स पर मैच के बाद के शो में सुनील गावस्कर ने कहा कि कोहली को सचिन तेंदुलकर को फोन करना चाहिए। गावस्कर ने 2003-04 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे को याद किया 

सचिन तेंदुलकर ने सिडनी टेस्ट की पहली पारी में दोहरा शतक लगाया था। सचिन ने दूसरी पारी में भी अर्धशतक बनाया जिससे भारतीय टीम को मैच ड्रा कराने में मदद मिली और सीरीज 1-1 के पर समाप्त हुई। गावस्कर ने उल्लेख किया कि कोहली की तरह, सचिन में ऑफ स्टंप के बाहर गेंदों का पीछा करने की प्रवृत्ति थी जिसे वह सिडनी में नियंत्रित करने में कामयाब रहे।

सुनील गावस्कर ने कहा, ' विराट कोहली की बात करें तो यह शानदार होगा अगर वह सचिन तेंदुलकर को कॉल करके नए साल की शुभकामनाएं दें। उस बातचीत के दौरान, अगर वह शायद उनसे जांच कर सके कि सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ष 2003-04 में अपने ऑफसाइड शॉट्स पर कैसे अंकुश लगाया था।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार