Ashish Nehra On MS Dhoni: इंडियन क्रिकेट के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एम एस धोनी (MS Dhoni) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। धोनी ने अपने करियर में बहुत कुच हासिल किया है जिसमें 2007 वर्ल्ड टी 20, 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े खिताब शामिल हैं। धोनी एक शानदार कप्तान तो है हीं इसके साथ ही वह एक बेहतरीन फिनिशर भी हैं, जिन्होंने भारत के लिए कई मैच जीते हैं। 

Advertisement

इस बीच कई सालों तक धोनी के साथ खेलने वाले खिलाड़ियों में से एक आशीष नेहरा ने धोनी के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बातचीत की ही। नेहरा ने पूर्व भारतीय कप्तान की प्रशंसा करते हुए कहा है कि धोनी हमेशा हर चीज का सकारात्मक पक्ष देखते हैं। स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान नेहरा ने कहा, 'जब भी आप धोनी की चर्चा करते हैं, तो आपके दिमाग में क्या आता है? दृढ़ता और स्थिरता। धोनी ने फैंस को मुस्कुराने के कई कारण दिए हैं। चाहे आप भारतीय टीम की बात करें या सीएसके की धोनी ने हर जगह अच्छा प्रदर्शन किया है।'

Advertisement

नेहार ने आगे कहा, 'मेरा धोनी के साथ एक अलग रिश्ता है। वह कोई ऐसे व्यक्ति नहीं है जो हर समय अपना फोन साथ में रखते हैं लेकिन जब भी हम मिलते हैं, भले ही मैं उससे एक या दो साल बाद मिलूं, हमें ऐसा लगता है कि हम हर दिन मिल रहे हैं। कम शब्दों में कहूं तो एम एस धोनी एक सकारात्मक ऊर्जा से भरे हुए इंसान हैं।'

सकारत्मक पक्ष देखते हैं धोनी: एम एस धोनी हमेशा कहते हैं, आप या तो जीतते हैं या आप सीखते हैं, आप कभी हारते नहीं हैं। मैंने उनके साथ खेला है, मैं विश्व कप या चैंपियंस ट्रॉफी जीतने जैसे परिणामों पर नहीं जा रहा हूं। धोनी एक विशेष इंसान हैं उनसे बहुत कुछ सीखने जैसा है। मेर लिए धोनी एक इंसान हैं जो हमेशा आपका उत्साह बढ़ाते हुए नजर आएंगे। वह हमेशा हर चीज में सकारत्मक पक्ष ही देखते हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार