पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) इस समय अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे है। पहले तो उन्हें आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में किसी ने भी खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। दूसरा वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 (Syed Mushtaq Ali Trophy 2024) में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है। 

Advertisement

इसके अलावा उनकी फिटनेस भी अच्छी नहीं है। ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शॉ को फिटनेस के मामले में विराट कोहली को अपना आदर्श बनाने की सलाह दी है। 

Advertisement

भज्जी ने कहा कि, "मुझे नहीं पता कि क्या हुआ, लेकिन जो भी हुआ, मुझे लगता है कि पृथ्वी शॉ को इसे समझना होगा और यह तय करना होगा कि उन्हें आगे अपनी करियर को कैसे बढ़ाना है। ऐसी घटनाएँ किसी के करियर को बना सकती हैं या तोड़ सकती हैं, और यह शॉ पर निर्भर करता है कि वह कौन सा रास्ता चुनते हैं। किसी खिलाड़ी के लिए यह स्वीकार करना बहुत कठिन होता है कि वह नीलामी में नहीं बिक पाया। और यह वह खिलाड़ी है जिसे लोग तेंदुलकर जितना टैलेंटेड मानते थे। हमारी समस्या यह है कि हमने उसे बहुत जल्दी तेंदुलकर जैसे बड़े खिलाड़ी से तुलना करना शुरू कर दिया। इससे खिलाड़ी पर दबाव बनता है। लेकिन पृथ्वी शॉ के मामले में क्रिकेट के अलावा और भी कई कारण हैं।"

पूर्व स्पिनर ने आगे कहा कि, "मैं पृथ्वी शॉ के अच्छे होने की कामना करता हूं। मुझे उम्मीद है कि वह इस झटके से और मजबूत होकर उभरेंगे। उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि वह बहुत युवा हैं, लगभग 24-25 साल के होंगे। अगर वह अपनी फिटनेस पर काम करें, तो वह बहुत आगे जा सकते हैं। जैसा पहले शॉ थे और अब जो दिखते हैं, उनकी फिटनेस पर ध्यान नहीं दिया गया है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों की फिटनेस का असर मैदान पर दिखता है। अगर शॉ को किसी से प्रेरणा लेनी है, तो वह विराट कोहली से लें। मैं शॉ को शुभकामनाएं देता हूं ताकि आने वाली पीढ़ी उनसे सीख सके।"

दाएं हाथ के बल्लेबाज शॉ को आईपीएल के पिछले कुछ सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज़ कर दिया। 75 लाख रुपये की बेस प्राइस के बावजूद, मुंबई के इस बल्लेबाज को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कोई भी बोली नहीं मिली। 25 साल के शॉ के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 79 मैच खेले है और 147.47 के स्ट्राइक रेट से 1892 रन बनाये है। आईपीएल में उनके नाम 14 अर्धशतक दर्ज है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार